Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ढाई करोड़ की लागत से पारीछा के बुध्य बिहार का होगा कायाकल्प

झांसी ओम शांति नगर में स्तिथ बबीना विधायक के कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ पत्रकार वार्ता में भदन्त कुमार कश्यप महाथेरो ने बताया की उनके द्वारा बबीना विधानसभा क्षेत्र के पारीछा स्थित सुगत बुद्ध विहार विपश्याना केन्द्र के विकास हेतु प्रदेश सरकार से विकास कराने हेतु आग्रह किया गया था। चूंकि यह केन्द्र बुन्देलखण्ड का एकमात्र वृहद बौद्ध विहार है जहां पर देश विदेश के बौद्ध अनुयाइयों का प्रायः आवागमन रहता है। जिनकी सुविधा हेतु यहां पर विकास कार्य कराये जाना अति आवश्यक है। जिसके सापेक्ष मेरे द्वारा विधानसभा में प्रश्न उठाकर मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया साथ ही मुख्यमंत्री. पर्यटन एवं संस्कृतिक मंत्री एवं प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ.प्र. लखनऊ से व्यक्तिगत मिलकर यहां पर विकास कार्य करवाये जाने हेतु अनुरोध किया गया जिस पर स्थानीय पर्यटन विभाग द्वारा इस बुद्ध विहार पर विकास कार्य करवाये जाने हेतु आगन तैयार कर शासन को प्रेषित किया था जिसमें प्रदेश की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 247.33 लाख की धनराशि प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किश्त के रूप में धनराशि 197.00 लाख रूपये उ.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम लि. के पक्ष में अवमुक्त भी कर दिये हैं। इस कार्य की स्वीकृति कराने में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष/राज्य मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा का भी विशेष योगदान रहा है। शीघ्र ही बौद्ध विहार पारीछा में विकास कार्य/सौंदर्याकरण का कार्य प्रारम्भ होगा। यहां विकास कार्य होने से यहां आने वाले बौद्ध अनुयाइयों को होने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। चूंकि प्रदेश की योगी की सरकार प्रदेश के हर वर्ग के तीर्थ स्थलों के विकास हेतु प्रतिबद्ध है । इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष/राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा मौजूद रहे.

Exit mobile version