Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मशहूर रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

मशहूर रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध रेडियो उद्घोषक श्री अमीन सयानी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में रेडियो कार्यक्रमों को लोकप्रिय बनाने में सयानी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रेडियो कार्यक्रमों के प्रस्तुतीकरण की उनकी विलक्षणता आज भी लोगों की स्मृतियों में स्थाई रूप से रची बसी है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

रेडियो की सबसे उम्दा आवाज़ खामोश…

अलविदा अमीन सयानी…💐

Exit mobile version