Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के लिये कैम्प का आयोजन 21 फ़रवरी को

परिवहन आयुक्त ग्वालियर के निर्देशानुसार एक अप्रैल 2019 से पूर्व निर्मित एवं पंजीकृत वाहनों के हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट (एचएसआरपी) लगाया जाना अनिवार्य किया गया है।

जारी निर्देशों के परिपालन में 21 फरवरी को प्रात: 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर स्थित जनसुनवाई हॉल में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट (एचएसआरपी) के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैम्प का आयोजन किया जायेगा। उक्त कैम्प में सभी वाहन स्वामी हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र शर्मा ने दी है।

Exit mobile version