Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बाइक सवार दो भाइयों को ट्रक ने मारी ठोकर एक की हुई मौत पुलिस जुटी जांच में

बड़वारा थाना इलाके के भुड़सा ग्राम के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को जोरदार ठोकर मार दी घटना में एक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे को गंभीर चोटें आई है प्राप्त जानकारी के अनुसार दरौली ग्राम निवासी शुभम यादव एवं सौरव यादव किसी काम से घर से रवाना हुए थे इसी दौरान भुड़सा ग्राम के समीप दोनों ही सगे भाइयों को ट्रक ने ठोकर मार दी घटना के बाद दोनों की भाइयों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा में दाखिल कराया गया जहां सौरभ यादव को डॉक्टर ने मृत्य घोषित कर दिया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है

Exit mobile version