Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

राँची :23 फरवरी को होगी कैबिनेट की बैठक

*राँची :23 फरवरी को होगी कैबिनेट की बैठक*

 

झारखंड कैबिनेट की बैठक 23 फरवरी को होगी। इस संबध में मंगलवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जानकारी दी गई है। मंत्रिपरिषद की बैठक शुक्रवार को अपराह्न चार बजे या विधानसभा की बैठक केj तुरंत बाद झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

❇️

*राँची :झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार पर लगाया 25-25 हजार का जुर्माना*

 

मांडर प्रखंड में बन रहे एकलव्य विद्यालय को शीलागाईं से दूसरी जगह शिफ्ट किये जाने के खिलाफ वीर बुधु भगत फाउंडेशन के महासचिव गोपाल भगत की जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की.साथ ही 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. वहीं कोर्ट ने मौखिक रूप से सरकार से पूछा कि किसकी मर्जी से स्कूल के भवन को शिफ्ट करने की योजना बनाई गई. अब अदालत 5 मार्च को इस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा.

Exit mobile version