Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने देवास और सोनकच्‍छ में हाई स्‍कूल परीक्षा केन्‍द्रों का किया औचक निरीक्षण

देवास| माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित वर्ष-2024 की हाईस्कूल/हायर सेकेण्‍डरी परीक्षा संचालित की जा रही है। जिले के परीक्षा केन्द्रों पर निर्विघ्‍न तथा शांतिपूर्वक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता द्वारा परीक्षाओं की निरन्‍तर मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी संदर्भ में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने देवास में चिमनाबाई स्‍कूल, नूतन स्‍कूल और सोनकच्‍छ में स्‍वाध्‍यायी परीक्षा केन्‍द्र शासकीय माडल स्‍कूल, स्‍वाध्‍यायी परीक्षा केन्‍द्र शासकीय कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय तथा उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में हाई स्‍कूल परीक्षा केन्‍द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा केन्‍द्रों में व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लेकर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दि‍ये।

निरीक्षण के दौरान स्‍वाध्‍यायी परीक्षा केन्‍द्र शासकीय माडल स्‍कूल सोनकच्‍छ में एक नकल प्रकरण बनाया गया। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएस गिरजा शंकर, एसीएस ममता गिरासी, पर्यवेक्षक मनोहर सिंह को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये।

Exit mobile version