Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

चारपाई पर सो रहे अधेड़ का सिर कूचकर हत्या

सोनभद्र बभनी थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव के झपराटोला में शनिवार की रात चारपाई पर सो रहे अधेड़ का सिर कूचकर हत्या कर दी गई। पास में सो रही युवती ने शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गईं। सूचना के बाद मौक़े पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की जांच में जुट गईं।जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव के झपराटोला निवासी रामपति उम्र 55 वर्ष पुत्र देवराज शनिवार की रात झोपड़ी में चारपाई पर सो रहे थे। अचानक रात में किसी ने उसके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। उसी झोपड़ी में सो रही एक युवती ने रात करीब ढाई बजे के बीच शोर मचाने हुए पास पड़ोस के लोगों को घटना की सूचना दी। हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रेम प्रसंग में अधेड़ की सिर कुच कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि डूब क्षेत्र के सुंदरी गांव के शिवशंकर और पत्नी मुन्नी देवी रामपति की जमीन लेकर झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहती थी। करीब एक माह से वह पति-पत्नी अपने गांव सुंदरी गए थे। झोपड़ी में अकेले एक लड़की रहती थी। इस वजह से शिवशंकर ने रामपति को यहां रहने के लिए कहा था। तब से रामपति उनकी झोपड़ी में ही रहता था। घटना के बाद ग्राम प्रधान रामकुंवर ने घटना की सूचना मृतक के बेटे जुगुल प्रसाद और बभनी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी, उप निरीक्षक अभय कुमार सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच में जुट गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

Exit mobile version