Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

देवास में पहली बार हुआ पंजा कुश्ती का आयोजन

देवास। पहली बार पंजा कुश्ती का आयोजन अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर एवं सचिव शहबाज खान (लायन जिम संस्थापक) के नेतृत्व में किया गया। जिसमें देवास के कई प्रतिभाशाली बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। पंजा कुश्ती में मिस्टर अनिक शेख देवास के मिस्टर देवास आर्म रेसलर बने। जिन्हें महाराज विक्रम सिंह पवार ने 11,000 रूपए का इनाम देकर पुरुस्कृत किया। साथ ही देवास में पंजा कुश्ती को आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस प्रकार के आयोजन आगामी दिनों में भी होते रहेंगे। देवास में एक नए कार्यक्रम को और एक नए खेल को बढ़ावा दिया गया।

Exit mobile version