Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन जारी

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये जिले में निरन्तर पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन का कार्य जारी

उज्जैन 17 फरवरी। रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किये हैं। उज्जैन जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये गत 5 फरवरी से किसानों का पंजीयन शुरू हो चुका है और पंजीयन का कार्य पंजीयन केन्द्रों पर निरन्तर जारी है। किसानों का पंजीयन करने के लिये जिले में 147 किसान पंजीयन केन्द्र निर्धारित हैं और इनमें किसानों के पंजीयन के साथ-साथ ई-उपार्जन पोर्टल पर 20 फरवरी से 10 मार्च तक चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन होगा। निर्धारित गेहूं पंजीयन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिये चना, मसूर एवं सरसों की फसलों का पंजीयन की कार्यवाही होगी।

जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती नुज़हत बानो बकाई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त निर्धारित पंजीयन केन्द्रों पर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में गठित अनुविभागीय उपार्जन समिति द्वारा किसान पंजीयन की विशेष मॉनीटरिंग एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है।

Exit mobile version