Uncategorizedताज़ा ख़बरें

बीकानेर में स्वाइन फ्लू का विस्फोट

एक ही दिन में 13 - पॉजिटिव केस, नए वैरिएंट एच-3 एन-2 की एंट्री*

पीबीएम हॉस्पिटल में शनिवार को स्वाइन फ्लू के विस्फोट के साथ ही नए वैरिएंट की भी एंट्री हो गई। हर एक ही दिन में 13 केस पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कुल 60 सैंपलों की जांच हुई। पॉजिटिव आए केस के सैंपल चार दिन पहले लिए गए थे। हालांकि सैंपल की संख्या को देखते हुए पॉजिटिविटी रेट 20 प्रतिशत से ज्यादा है।

पीबीएम हॉस्पिटल में शनिवार की शाम को आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू के 13 पॉजिटिव केस है जिनमें से छह सैंपल आउटडोर और सात सैंपल इनडोर मरीजों के हैं। इनमें तीन मरीजों में नया वैरिएंट एच-3 एन-2 मिला है, जबकि 10 को रिपोर्ट में एचाएन। वैरिएंट हो है। नया वैरिएंट वृद्ध जनों और पांच साल से छोटी उम्र के बच्चों के लिए ज्यादा घातक बताया जा रहा है।

पॉजिटिव मरीजों में एक रतनगढ़ का है, जबकि बाकी 12 में से शहरी क्षेत्र, तिलक नगर, छत्तरगढ़, खाजूवाला, लूणकरणसर के रहने वाले हैं। सीएमएचओ कंट्रोल रूम से सभी मरीजों के फोन किए तो पता चला कि 11 मरीज घर पर ही हैं। उन्हें अलग कक्ष में आइसोलेट करने को कहा गया है। दो मरीज पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती है। इन्हें डी वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों के आस-पास के पचास घरों की स्क्रीनिंग के लिए टीमें बनाई गई हैं

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!