Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अस्पताल से बाइक चोरी

जयपुर ग्रामीण

चौंमू शहर के राजकीय उप जिला अस्पताल से एक मोटरसाइकिल चोरी होने को लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

पुलिस ने बताया कि शहर के निमाड़ी निवासी गोवर्धन लाल सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि  वह मोटरसाइकिल पर गुरुवार को अपने पिता को शहर के राजकीय उप जिला अस्पताल से दवा दिलाने गया था । उसने अस्पताल परिसर में मोटरसाइकिल खड़ी की थी तथा पिता को दवा दिलाकर   वापस आया तो मोटरसाइकिल नहीं मिली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अस्पताल सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरा से फुटेज खंगाले हैं। पुलिस ने बताया की मोटरसाइकिल एवं आरोपी को तलाश किया जा रहा है।

Exit mobile version