Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध जल संबंध काटने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध जल संबंध काटने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

संवाददाता कोजराज परिहार  /जैसलमेर ।

जैसलमेर,17 फरवरी।जन.स्वा. अभि. विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना में सम्पूर्ण राजस्थान में विभागीय पाईप लाईन राईजिंग मेन एवं जल वितरण पाईप लाईन पर किये गये अवैध जल सबंध को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
एसई जेराराम ने जिले वासियों को सूचित किया है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा जल वितरण पाईप लाईन पर अवैध जल सबंध किया हुआ है तो वह 28 फरवरी तक राज्य आज्ञा 31.03.2017 की धारा 19 के अन्तर्गत अवैध जल पर नियमानुसार 1100/- रु० एक मुश्त तथा कम से कम 30 हजार लीटर औसत मासिक उपभोग के आधार पर एक वर्ष के जल उपभोग की पाँच गुना राशि जमा कराकर नियमित करवायें अन्यथा 28 फरवरी के बाद विशेष अभियान के दौरान यदि अवैध जल सबंध पाया जाता है तो जल सबंध काटने के साथ साथ उनके विरूद्व विभागीय नियमानुसार कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जावेगी, जिसकी समस्त जिम्मेवारी अवैध जल सबंध करने वाले व्यक्ति की रहेगी।

Exit mobile version