Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सुरक्षा व्यवस्था के बीच 76 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

पीलीभीत । जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने 22 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। परीक्षा जिले के 76 केंद्रों पर दो पालियों में कराई जाएगी।

पहली पाली सुबह 8ः30 बजे से 11ः45 व दूसरी पाली दिन में दो बजे से शाम 5ः15 तक होगी। हाईस्कूल की परीक्षा में 24,970 व इंटर की परीक्षा में 19,740 विद्यार्थी भाग लेंगे। डीएम ने बताया कि केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अलग से स्ट्रांगरूम की व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी नामित अधिकारी समय से केंद्र पर पहुंचें। अपनी निगरानी में सीसीटीवी कैमरे के सामने पेपर खोलने व परीक्षा समाप्त होने के बाद कापियों को सील कराने का कार्य सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कंट्रोल रूम नंबर 05882-299009 पर अवगत कराएं। 

Exit mobile version