Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बरेली के किशोर की हरदोई में गोली मर कर हत्या

शुक्रवार देर शाम बरेली पुलिस ने फरीदपुर के रहेने वाले 15वर्षीय किशोर का शव आरोपी की निशानदेही पर लाल पालपुर के निकट ईट भट्टा के सामने नहर से बरामद किया किशोर के सिर में गोली मरकर हत्या की गई बताया गया की पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के ही रहेने वाले युवक ने ही घटना को अंजाम दिया। शनिवार को मर्तक का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यबाई में जुटी है । दरअसल फरीदपुर कोतवाली की पुलिस फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊंचा थोक गोटिया निवासी शोएब उर्फ मुन्ना की गुमशुदगी के मामले में उसकी तलाश में हरदोई पहुंची थी। पुलिस को उसके मोबाइल पर  उसकी लोकेशन हरदोई मिली थी। यहां पर कोतवाली देहात क्षेत्र से तस्लीम नाम के युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशान देही पर लालपालपुर के निकट नहर से शब को बरामद किया। बताया गया  तस्लीम मृतक के ही मोहल्ले का रहेने बाला है। बताया गया की शोएब भी कोतवाली देहात क्षेत्र के ही किसी ईट भट्ठा पर काम करता था।11फरबरी को फोन कर शोएब को लालपाल पुर के पास ईट भट्टा पर बुलाया गया। इसके बाद उसका कोई पता नही चला। मोबाइल की लोकेशन पर मृतक के मोहल्ले के ही रहेने वाले तस्लीम को पकड़ा गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया और अग्रिम विधिक करबाही में जुट गई। अपर पुलिस अधीक्षक एम पी सिंह ने बताया की मृतक की डेडबॉडी देखने से लगता है उसके सिर में गोली मर कर हत्या को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया मृतक के परिजनों का आरोप है। की पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया।  हरदोई से अतुल शुक्ला की रिपोर्ट….
Exit mobile version