Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आज

बलौदाबाजार | राज्य शासन के निर्देश के परिपालन में आज शनिवार 17 फरवरी को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय में किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे शुरू होकर संध्या 5 बजे तक चलेगी। कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर के सुचारू संचालन के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस शिविर में राजस्व सम्बंधित समस्या जैसे फौती नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, किसान किताब, नवीनीकरण आदि का निराकरण किया जाएगा।

Exit mobile version