Read Next
21.09.2025
*बोनस को लेकर खदान मजदूर को ठगा जा रहा है छ. ग. राज्य खदान श्रमिक संघ के द्वारा प्रबंधन को आवेदन सौंपा गया*
21.09.2025
पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव का हुआ आयोजन।
21.09.2025
*बोनस को लेकर खदान मजदूर को ठगा जा रहा है छ. ग. राज्य खदान श्रमिक संघ के द्वारा प्रबंधन को आवेदन सौंपा गया*
21.09.2025
सलकनपुर ब्लॉक केन्द्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शिविर लगाया गया
19.09.2025
गंजबसौदा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म न. 1 पर बाबा की निर्मम हत्या का पर्दाफाश करते हुए जीआरपी पुलिस विदिशा ने आरोपियों को धर दबोचे
19.09.2025
ग्राम झिनगुवां पंचायत दुर्गानगर में शमशान निर्माण करवाने के लिए सीईओ एवं एसडीएम से लगाई गुहार ग्रामीणों ने।
19.09.2025
तमोरा गांव में अचानक दो बैल गिर गये जैसे ही बजरंग दल को सूचना मिली मौके पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
19.09.2025
1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग का नया नियम:पहले 15 मिनट में सिर्फ आधार लिंक अकाउंट से ही मिलेगा कन्फर्म टिकट
19.09.2025
भोपाल मेट्रो में सफर सिर्फ ₹20 में…सबसे ज्यादा किराया ₹80:7 दिन फ्री और 3 महीने मिलेगी छूट; CMRS सर्वे के बाद आएगी फाइनल लिस्ट
18.09.2025
युवक आया करंट की चपेट पर मौके पर ही मौत पुलिस कर रही है मामले की जांच
*सतना। कोलगंवा थाना पुलिस की कार्यवाही दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने के 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सभी आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे* *सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता व अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) शिवेश सिंह के कुशल निर्देशन व सीएसपी महेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. सुदीप सोनी के नेतृत्व हमराही स्टाफ की कार्यवाही।* *घटना विवरण –* दिनांक 09.02.24 को फरियादी आनंद प्रकाश गुप्ता पिता विद्यार्थी प्रसाद गुप्ता उम्र 28 वर्ष नि0 उतैली आनंदम पैलेस के पास थाना कोलगवां (म.प्र.) थाना कोलंगवा में रिपोर्ट किया कि मेरी अग्रसेन मार्केट रीवा रोड दुकान नं. 15 में जे.सी.बी., पोकलेन एवं हार्वेस्टर स्पेयर पार्टस की दुकान है, दिनांक 29/12/2023 को मैं रात करीब 09.00 बजे अपनी दुकान बन्द कर घर चला गया था, दिनांक 30/12/2023 को सुबह करीब 09.30 बजे दुकान पहुंचा देखा तो मेरी दुकान का शटर नीचे से उठा हुआ था दुकान का शटर खुला था, तब मैं शटर उठाकर अन्दर जाकर देखा तो मेरी दुकान में रखे पोकलेन के 17 सेट लिंक, वाल्वो के रोलर 03, चैन लिंक बोल्ट 350, लिंक की सील नहीं था, कोई अज्ञात चोर रात में मेरी दुकान का शटर नीचे से तोडकर दुकान के अन्दर घुसकर उक्त सामान चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना कोलगंवा में अपराध क्रंमांक 125/24 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आईटीआई के सामने लोनिया बस्ती में जेसीबी मशीन के सामान रखे हैं, मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु रवाना होकर आईटीआई के सामने लोनिया बस्ती में पंहुचकर वंहा से झुंग्गी झोपडी में रहने वालो से वंहा पर रखे जेसीबी मशीन के सामान के बारे में पूछताछ की गई जो संतोषजनक जवाब नहीं दिए, जिसके मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहान जप्त किया गया व मौके से आऱोपी रामरती लोनिया पति गुलाब लोनिया उम्र 30 वर्ष, जानकी लोनिया पति दशरथ लोनिया उम्र 28 वर्ष दोनो निवासी शासकीय आईटीआई के सामने लोनिया बस्ती कोलगंवा को गिरफ्तार किया गया, उनसे पूछताछ की गई जो बताई कि दिनांक 29- 30 12/2023 की रात को अपने अन्य 04 साथियो के साथ मिलकर रीवा रोड में दुकान का शटर उठाकर दुकान में रखे जेसीबी के नट बोल्ट लिंक रोलर चुरा ले गए उक्त सामान में से रोलर को रिंकू कबाडी के बेंच दिया हैं और बांकी सामान हमारे घरो में रखा हैं, रिंकू कबाडी उर्फ संजीव कोटवानी पिता दौलतराम उम्र 39 साल निवासी सिंधी कैंप संजय स्वीट के पास कोलगंवा सतना द्वारा चोरी सामान खरीदने के संबंध में पूछताछ की गई जो उक्त रोलर खरीदना स्वीकार किया व उससे संबंधित कोई दस्ताबेज प्रस्तुत नहीं किया जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया व रोलर की मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहान जप्ती की गई हैं, गिरफ्तार आऱोपियो को माननीय न्यायलय में पेश किया गया जो अभिरक्षा में है। *गिरफ्तार आरोपी –* *1.* रिंकू कबाडी उर्फ संजीव कोटवानी पिता दौलतराम उम्र 39 साल निवासी सिंधी कैंप संजय स्वीट के पास कोलगंवा सतना। *2.* रामरती लोनिया पति गुलाब लोनिया उम्र 30 वर्ष। *3.* जानकी लोनिया पति दशरथ लोनिया उम्र 28 वर्ष दोनो निवासी शासकीय आईटीआई के सामने लोनिया बस्ती कोलगंवा। *02 अपचारी बालक व 02 अपचारी बालिका कुल 07 नफऱ आरोपी* *जप्त सामग्री –* जेसीबी के कुल 170 बोल्ट व 09 लिंक व 01 रोलर *सराहनीय भूमिका -* निरी. सुदीप सोनी, प्र.आऱ 882 कमलाकर सिंह, प्र.आऱ 760 सविता मआऱ प्रियंका चतुर्वेदी, आऱ. 440 दिलीप द्विवेदी, आऱ ज्योति सिंह, सैनिक शिवम पाण्डेय, आर. रिंकू जाटव।
Back to top button
error: Content is protected !!