Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मोबाइल फोन लुटेरे गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी अमरजीत कुमार पिता रामायण कुमार उम्र 35 साल हाल पता सारागांव थाना खरोरा जिला रायपुर का रहने वाला है। तिरूपति केशर खदान में 05-06 माह से मजदूरी का काम करता है। प्रार्थी अपने साथी मजदूर हेमराज यादव के साथ ग्राम मुरा खदान चौक तरफ सामान खरीदने के लिये जा रहा था, उसी दौरान आरोपीगणो द्वारा उन दोनों को रोकवाकर मारपीट किये और दोनों से मोबाईल को लूट कर फरार हो गये थे। तिरूपति क्रेशर पहुंचकर मालिक को घटना की जानकारी देने के मालिक के द्वारा हौसला देने पर बाद में थाना आकर आवेदन पेश किये जिस पर अपराध पंजीबद्ध किया आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ किया गया आरोपी स्वीकार किये। एफ.आई.आर. के 24 घण्टे के भीतर विधिवत् गिरफ्तारी कर 15 दिवस का न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

Exit mobile version