Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सफदरगंज पुलिस ने 22 लाख रुपये कीमत की अवैध मारफीन के साथ तस्कर अलबेली को किया गिरफ्तार

बाराबंकी।

थाना सफदरगंज पुलिस टीम ने शातिर मादक प्रदार्थ तस्कर ज़ुबैर उर्फ अलबेली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 215 ग्राम अवैध मारफीन जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 22 लाख रूपये है बरामद किया है।

पुलिस ने तस्कर अलबेली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा आज मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर अभियुक्त जुबेर उर्फ अलबेली पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को रामपुर कटरा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 215 ग्राम अवैध मारफीन जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 22 लाख रूपये व 450/- रूपये नगद बरामद किये गये। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अलबेली थाना सफदरगंज का हिस्ट्रीशीटर भी है।

रिपोर्ट विपिन कुमार वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

 

Exit mobile version