Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जिला पंचायत कर्मचारियों निवास के गंदे से खेत खराब होने की शिकायत लेकर पहुंचे कृषक

 

बड़वानी. मंगलवार जनसुनवाई में सेगांवा निवासी कृषक दंपती ने अपने खेत में गंदा पानी जाने की शिकायत लेकर पहुंचे जहां किसान ने बताया कि उनका नाम रामेश्वर पिता गोपाल बरफा है और वे मुल रूप से सेगांवा के निवासी होकर उनका खेत बड़वानी जिला पंचायत कर्मचारी आवास परिसर के पिछे है जहां मकानों से निकलने वाला गंदा पानी उनके खेत में छोड़ा जा रहा है, किसान दंपती ने बताया दुषित पानी खेत में छोड़ने से खेती करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही फसल को भी लंबे समय से नुकसान पहुंच रहा है। पूर्व में जिला पंचायत CEO, जनसुनवाई सहित सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है। उन्होंने बताया कि शिकायत एल-4 पर पहुंचने के बावजूद जवाबदार अधिकारी इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, किसान दंपती द्वारा एक बार फिर जनसुनवाई में आवेदन कर समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग कि है।

Exit mobile version