Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

*छात्रों ने किया जल शोधन संयंत्र का भ्रमण* *छात्रों ने जल शोधन की सम्पूर्ण तकनीकी जानकारी ली* *नल से स्वच्छ जल की महत्ता को जाना* *भिण्ड 13 फरवरी 2024/* नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवपलमेंट कम्पनी की मुरैना इकाई द्वारा स्कूली छात्रों को आलमपुर जल शोधन संयंत्र का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण कार्यक्रम का समन्वय इकाई की सामुदायिक विकास अधिकारी सुश्री सोनिका शर्मा ने किया। इस अवसर पर छात्रों को जल शोधन की सम्पूर्ण तकनीकी जानकारी दी गई एवं नल से स्वच्छ जल की महत्ता समझाई गई। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि,विद्यालयों के शिक्षक सहित वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से आलमपुर में जल प्रदाय परियोजना पर कार्य किया जा रहा है।

*छात्रों ने किया जल शोधन संयंत्र का भ्रमण*

 

*छात्रों ने जल शोधन की सम्पूर्ण तकनीकी जानकारी ली*

 

*नल से स्वच्छ जल की महत्ता को जाना*

 

*भिण्ड 13 फरवरी 2024/*

 

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवपलमेंट कम्पनी की मुरैना इकाई द्वारा स्कूली छात्रों को आलमपुर जल शोधन संयंत्र का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण कार्यक्रम का समन्वय इकाई की सामुदायिक विकास अधिकारी सुश्री सोनिका शर्मा ने किया। इस अवसर पर छात्रों को जल शोधन की सम्पूर्ण तकनीकी जानकारी दी गई एवं नल से स्वच्छ जल की महत्ता समझाई गई। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि,विद्यालयों के शिक्षक सहित वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से आलमपुर में जल प्रदाय परियोजना पर कार्य किया जा रहा है।

Exit mobile version