Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा चालक की मौत हुई। परिजनों में मचा कोहराम

*ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा चालक की मौत हुई। परिजनों में मचा कोहराम*

 

रिपोर्ट: मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

 

मैनपुरी,किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम करनाई के निकट पलटा ट्रैक्टर चालक की मौत परिजनों में मचा कोहराम।

 

किशनी। थाना क्षेत्र के ग्राम करनाई के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर की चपेट में आकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

 

घटना सोमवार देर रात की है। औरैया जनपद के बिधूना थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरवा निवासी सत्यपाल सिंह पुत्र नाथू सिंह यादव ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम करनाई के निकट अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चला रहा सत्यपाल उसकी चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंच गए। किशनी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। चालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version