Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

प्रयागराज में 18 फरवरी को आयोजन

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में जुटेंगे भारतवर्ष के सभी राज्यों के पदाधिकारी व सदस्य

— प्रयागराज में 18 फरवरी को आयोजन।

संगम, प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अधिवेशन में आगामी 18 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के तीर्थराज प्रयागराज में संगम तट पर चल रहे माघ मेला में भारतवर्ष के सभी राज्यों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित होंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्षा मनीषा पाण्डेय ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के कार्य, उद्देश्य, उपलब्धियां व आगामी कार्य योजना में के बारे में जानकारी देने के साथ विशिष्ट योगदान देने वाले साथियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Exit mobile version