Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

स्कूल के बच्चों को करवाया सूर्य नमस्कार का पूर्व अभ्यास

रिपोर्टर मनोज सोनी दतवास

निवाई / राजस्थान के सभी          सरकारी एव निजी स्कूलों मे 15 फरवरी को राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम किया जाना तय है जिसमे अभ्यास की तैयारियां सरकारी व निजी स्कूलों मे शुरु हो गयी है।

इसी क्रम में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्कूल दतवास मे भी बच्चों को सूर्य नमस्कार का पूर्व अभ्यास करवाया गया ।

इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया के मोबाइल के इस युग में आजकल बच्चे शारीरिक गतिविधियों मे कम रुचि लेते है ऐसे मे इस गतिविधि के माध्यम से उनको प्रोत्साहित किया जाना है। हमें रोज सूर्य नमस्कार करना चाहिए जिससे हमारा मानसिक तनाव दूर होता है और वजन कम करने में भी सहायक है और दिल की सेहत हेतु भी फायदे मंद होता है ।

15 फरवरी सूर्य सप्तमी के अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षको द्वारा किया जायेगा सूर्य नमस्कार के पूर्व अभ्यास मे बच्चों को प्रणामासन हस्तउतनासन हस्त पादनासन अस्व संचालानासन आदि के बारे मे बतया गया है ।

योग गुरु श्री मोहन लाल जी खण्डेलवाल( व्याख्याता ) द्वारा विद्यालय के बालक,बालिकाओं के द्वारा आज सूर्य नमस्कार करवाया गया।

स्कूल स्टाफ ने भी इस कार्यक्रम में सहोयग किया व सरकार के इस कार्यक्रम को सराहनीय कदम बताया ।

Exit mobile version