बस्ती। रुधौली तहसील मुख्यालय से सटे बखरिया गांव में बन कर तैयार हो चुके राजकीय आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सालय का निर्माण साल भर पहले पूरा हो चुका है। बावजूद इसके कर्मचारियों की तैनाती न होने से यह बेमतलब साबित हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्द ही इस अस्पताल में जिले के मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा और यह जिले का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक व होम्यौपैथिक अस्पताल साबित होगा। यहां एक साथ करीब पचास मरीज भर्ती किए जा सकेंगे और यहां योगासन के जरिए भी मरीजों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए जाएंगे लेकिन सब कुछ सूना पड़ा हुआ है।
30 अक्तूबर 2019 को शुरू हुए चिकित्सालय के
यहा मिलेंगी सुविधाएं
6 करोड़ 94 लाख रुपये से निर्मित इस चिकित्सालय में कई ब्लॉक बनाए गए हैं, जिसमें आयुर्वेदिक ब्लॉक, यूनानी, होम्योपैथिक व योग ब्लॉकों का निर्माण किया गया है। जहां अलग-अलग चिकित्सीय विधाओं से मरीजों को स्वस्थ किया जाएगा। साथ ही ओपीडी संचालित करने के लिए बिजली व पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
कर्मचारियों की तैनाती कंपनी के जिम्मे
आयुष चिकित्सालय में अधीक्षक की तैनाती कर दी गई है। अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात करने के लिए मुख्यालय स्तर से कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्दी संचालित करने के लिए निदेशालय पत्र भेजा
