Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

समारोह आयोजित थाना प्रभारी को दी गई विदाई* 

 

*कामडारा* कामडारा थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार की विदाई को लेकर समाजसेवी मुकेश नाग और सांसद प्रतिनिधि बबलू रजक के नेतृत्व पर बालाघाट नदी पर वनभोज सह सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया। मौके पर थाना प्रभारी कोशलेंद्र कुमार को गुलदस्ता भेंट करने के पश्चात अंग वस्त्र एवं माला पहना कर ससम्मान पूर्वक विदाई दी गई।

 

 

इस दौरान थाना प्रभारी कोशलेंद्र कुमार ने कहा कि स्थानांतरण में जाना एक प्रशासनिक प्रक्रिया है मेरी वर्दी लोगों को न्याय दिलाने एवं अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सदैव कार्य करती रहेगी। मेरे पास जो जरूरतमंद मैंने उसकी हर संभव मदद की। वहीं थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि अपने कार्यकाल मे यहां के लोगों का व्यवहार व लगाव को देखकर कामडारा क्षेत्र के लोग मुझे एक परिवार की तरह लगने लगे थे। वहीं किसी भी तरह का समाजिक व सार्वजनिक कार्यों पर यहां के लोगों का आपसी प्रेम व सहयोग हमेशा मिलता रहा, जो काफी प्रशंसनीय है।मै जहां कहीं भी रहूंगा, वहां पर हमेशा कामडारा वासी मेरे दिल पर रहेंगे। आप सभी लोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी लोगो का जो भी प्रेम,स्नेह मिला है हमेशा उसकी याद दिलाती रहेगी।

 

प्रखंड के लोगो ने कहा कि उनके कार्यकाल को वे लोग हमेशा याद करेंगे। व्यापारी,आमजनों,समाज सभी वर्ग के लोग कोशलेंद कुमार को भुलाया नही जा सकते है। थाना प्रभारी के सबके साथ सम्नवय बनाकर चलने से कामडारा में शांति का वातावरण बना रहा। थाना प्रभारी ने

ग्रामीणों का दिल जीता है। और उनके द्वारा किए गए कार्यों की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है

 

इन्होनें अपने कार्यकाल में अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही की जिससे असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण निर्मित हो गया था। वह आम लोगों से सरलता से मिलते थे व गरीबों की मदद करते हैं।

 

मालूम हो कि कामडारा थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार को हाल के दिनों मे बोकारो जिला के लिये स्थांतरित की गई है।

 

आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान यमुना प्रसाद गुप्ता, तुलराज कांशी, अब्दुल शब्बीर, बड़ाईक तारकेश्वर सिंह,आनंद ओहदार सहित स्थानीय गणमान्य लोग काफी संख्या मे मौजूद थे।

Exit mobile version