Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-36/2024, धारा 376, 504, 506 भादवि, 3/4 पाॅक्सो एक्ट, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राम किशुन को छजवा जाने वाले रोड पर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 10.02.2024 को थाना मोतीगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना मोतीगंज में सूचना दी गयी कि प्रार्थिनी की नाबालिग लड़की अपनी मौसी के घर जा रही थी कि विपक्षी राम किशुन पुत्र राजेन्द्र वर्मा निवासी ग्राम मूसापुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा द्वारा अकेला देखकर रास्ते में रोक लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर जबरदस्ती दुराचार किया है।

Exit mobile version