Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कांग्रेस से बड़ी खबर… राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा

रिपोर्ट _ सचिन एलिंजे

कांग्रेस से बड़ी खबर… राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अशोक चव्हाण ने कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को पत्र लिखा है. इस पत्र के जरिए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.अशोक चव्हाण ने इस पत्र में कहा, मैं 12 फरवरी 2024 दोपहर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप रहा हूं, धन्यवाद।

अशोक चव्हाण महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं और नांदेड़ जिले की राजनीति पर उनकी अच्छी पकड़ है। लेकिन अब अशोक चव्हाण का फोन नॉटरिचेब्ल होने के बाद चर्चा है कि अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल होंगे और वह बीजेपी में जाने की राह पर हैं.

Exit mobile version