Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

छेड़छाड़ के बाद टीचर ने मांगी माफी, छात्रा ने जड़े थप्पड़

छेड़छाड़ के बाद टीचर ने मांगी माफी, छात्रा ने जड़े थप्पड़

धौलपुर नाहर सिंह मीना

11/02/2024
राजस्थान के धौलपुर में एक सरकारी स्कूल के टीचर को छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी महेश मंगल ने बताया कि बसई नबाव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीचर द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ की सूचना 5 फरवरी को मिली थी. स्कूल में हुई घटना को लेकर जांच कमेटी बना कर मामले की जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट में टीचर के गलती सामने आने पर रिपोर्ट संयुक्त निदेशक भरतपुर को भेज दी गई. बता दें कि जिले के बसई नबाव कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रैक्टिकल के दौरान एक टीचर ने बारहवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से खेलकूद कक्ष के पास छेड़छाड़ की थी. इसके बाद आरोपी टीचर उसी दिन छात्रा के घर पहुंचने से पहले ही उसके परिजनों के पास पहुंच गया और छात्रा के परिजनों को घटना के बारे में बता कर अपनी गलती की माफी मांगी थी

Exit mobile version