Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

चैनपुर पत्रकार संघ के द्वारा नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमिता एक्का को बुके देकर स्वागत किया

चैनपुर पत्रकार संघ के द्वारा नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमिता एक्का को बुके देकर स्वागत किया साथ ही चैनपुर की वस्तु स्थितियों से अवगत कराया वही चैनपुर एसडीपीओ अमिता टोप्पो ने कहा की अनुमंडल क्षेत्र में सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना वह विधि व्यवस्था संधारण की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। साथ ही अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास से लोगों को जागरूक होने की अपील की है। और उन्होंने साथ ही साथ कहा कि पुलिस और प्रेस जनता के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर अपराध पर लगाम लगाने का काम करेगी मौके पर मुख्य रूप से चैनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजन पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मनोज साहू, सचिन प्रसाद,शिवम केशरी,रूपेश गुप्ता, निखिल सिंह, वहीं आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समीर अमरदीप एक्का, सद्दाम हुसैन, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रखंड सचिव दिलबाग कुमार सहित कई राजनीतिक दल के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे

Exit mobile version