Uncategorized

यहां के अस्पताल में आया सांप मची अफरातफरी

अस्पताल में सांप

यहां के अस्पताल में आया सांप, मची अफरा-तफरी
पाली जिले के सबसे बड़े बांगड अस्पताल में शनिवार को सांप आ गया। इससे वार्ड में भर्ती मरीजों व अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सर्प मित्र गजेन्द्रसिंह मंडली ने सांप को पकड़ एक बरनी में डाला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।समाजसेवी शेरू खान ने बताया कि बांगड़ अस्पताल के नेत्र एवं मनोरोग वार्ड में एक सांप आ गया। इससे वार्ड में भर्ती मरीजों व अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सर्प मित्र मण्डली को सूचना दी गई। इस दौरान सांप वार्ड से बाहर निकल दूसरी जगह पहुंच गया। इसके बाद सर्प मित्र मंडली ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पूंछ से पकड़ एक बरनी में डाल दिया।
इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। मंडली ने सांप को हाउसिंग बोर्ड के निकट वन विभाग के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और अस्पताल स्टाफ सहित प्रबल सिंह, महिपाल सिंह, रोहित कुमार, श्याम शर्मा, इरफान खान, रईस खान आदि लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!