Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

डंपर ने कार में मारी टक्कर, अलीगढ़ के कार सवार पत्नी की मौत, पति घायल

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिमपुरी निवासी राहुल सक्सेना अलीगढ़ के रामघाट रोड पर आर्यनगर कॉलोनी में रहते हैं। वह अलीगढ़ की एक बीयर फैक्टरी में काम करते हैं। 9 फरवरी को वह 38 वर्षीय पत्नी निधि सक्सेना के साथ कार से आगरा से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे वह हतीसा बाईपास पर पहुंचे। तभी डंपर ने कार को टक्कर मार दी।

 

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने निधि सक्सेना को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजन शोक में डूब गए। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला ने अपने पीछे एक बच्चे को बिलखते हुए छोड़ा है।

 

 

Exit mobile version