Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित।

मुरादाबाद के अलीगंज में सी एल गुप्ता नेत्र संस्थान की मेडिकल टीम ने निःशुल्क आंखों की जांच का शिविर आयोजित किया। जिसमें ग्रामीणों ने अपनी आंखों की निःशुल्क जांच कराई। डा एमन खान ने लोगों की आंखों की जांच की एवं उन्हें चश्मे एवं दवाई की सलाह दी। कुल 22 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई जिसमें 2 लोग मोतियाबिंद ग्रस्त मिलें और 4 लोगों को चश्मे की सलाह दी गई। मेडिकल टीम में डा एमन खान, अंकित कुमार, आमिर अली जी, प्रेम मसीह जी, आरिफ जी ने सहयोग किया।

Exit mobile version