Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अवेध रूप से शराब बेचने वालो को पुलिस ने पकड़ा। 

 

संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान

स्योहारा/सहसपुर। स्योहारा पुलिस की सक्रियता अब लगातार अपराधो को कम करने में लगी हुई है इसी के अंतर्गत सहसपुर चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दो जगह पर दबिश देकर अवेध शराब बेचने वालो को धर दबोचा है.

प्राप्त समाचार के अनुसार का.राहुल और का राजकुमार को ड्यूटी के दौरान बीती रात मुखबिर से सूचना मिलने के बाद स्योहारा,सहसपुर तिराहा गेट पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति देसी शराब बेचता पाया गया जिसको पकड़ा गया तो उसने अपना नाम मुन्नन उर्फ मुन्ना पुत्र बल्लू निवासी शेखान तलाई सहसपुर बताया जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 22 पाउच फाइटर गोल्ड के बरामद किए गए,इसके अलावा चौकी पर ही तैनात हेड का.प्रमोद और का.सौरभ कुमार को मुखबिर से शराब बेचे जाने की सूचना मिली तो दोनो ने बताए गए स्थान हाजी इदरीस की बंद पड़ी फेक्ट्री के मोड़ पर खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया जिसने अपना नाम सूरज पुत्र पप्पू। बताया तलाशी के बाद उसके पास से 20 पाउच फाइटर गोल्ड बरामद हुए.पुलिस ने दोनो अभियुक्तों पर संबधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version