Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अलीगढ़: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, चार लोग घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोयडा के सेक्टर 55 निवासी लोकेश कुमार अपने भाई राहुल कुमार, मां मुन्नी देवी के साथ सेंट्रो कार से एटा जा रहे थे। कार ताजपुर रसूलपुर के पास अनियंत्रित हो गयी। आगे चल रही दूसरी कार वेन्यू से टकराकर तालाब में घुस गयी। हादसे में चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सवारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद

Exit mobile version