Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

लहसुन के भाव में जोरदार तेजी

मध्य प्रदेश में अभी लहसुन के भाव में आई तेजी के कारण मंदसौर नीमच रतलाम मालवा क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर रौनक नजर आ रही है पिछले तीन-चार सालों से बहुत ही कम भाव में लहसुन बिक रही थी लेकिन इस वर्ष दिसंबर माह से लहसुन में आई तेजी के कारण किसानों को अच्छे भाव मिल रहे हैं वही लहसुन खरीदी के लिए प्रसिद्ध पिपलिया मंडी की बात करें तो मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी लहसुन खरीदी के लिए मालवा क्षेत्र में विख्यात है जहां महाराष्ट्र राजस्थान तक के किसान अपनी लहसुन बेचने के लिए आते हैं वर्तमान में लहसुन के भाव की बात कर तो हल्की से हल्की किस्म की लहसुन भी₹8000 प्रति कुंतल से काम नहीं बिक रही है वहीं उच्च क्वालिटी की ऊटी लहसुन की बात करें तो₹60000 प्रति कुंतल तक बिक रही है मंडी में लहसुन व्यापारियों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि अभी लहसुन के भाव और भी बढ़ सकते हैं रिपोर्टर निरंजन लोहार

Exit mobile version