
राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को जिले की मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन की दी जानकारी
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने पदाधिकारियों को प्रदान की सीडी
रिपोर्टर /कोजराज परिहार
जैसलमेर 8 फरवरी। लोकसभा आम चुनाव-2024 के संबंध में जिले में मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रका
शन के संबंध में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ एडीएम कक्ष में उपजिला निर्वाचन अधिकारी(एडीएम) परसाराम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी नीमदान चारण व इण्डियन नेशनल कांग्रेस के पदाधिकारी रूघदान झीबा के साथ ही नायब तहसीलदार चुनाव शाखा सत्यप्रकाश खत्री उपस्थित थे।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन के संबंध मंे जानकारी देते हुए बताया कि जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 93 मतदाता है जिसमें से 1 लाख 37 हजार 425 पुरूष व 1 लाख 16 हजार 668 महिला मतदाता है। इसी प्रकार पोकरण विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 24 हजार 281 मतदाता है जिसमें से 1 लाख 19 हजार 228 पुरूष व 1 लाख 5 हजार 53 महिला मतदाता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार कुल मतदाता 4 लाख 78 हजार 374 है। उन्होने बताया कि प्रारूप प्रकाशन 1 जनवरी 2024 को कुल 4 लाख 75 हजार 594 मतदाता थे जो अन्तिम प्रकाशन में कुल मतदाता 4 लाख 78 हजार 374 है। इस प्रकार मतदाता की संख्या में शुद्ध वृद्धि 2 हजार 780 हुई है।
—000—








