Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

महासमुंद जिले की सीमा से बलौदाबाजार लौटे 3 दंतैल

बलौदाबाजार रेंज में विचरण कर रहे तीन दंतैल मंगलवार को महासमुंद जिले की सीमा के करीब पहुंच गए थे, जो रात में वापस बलौदाबाजार क्षेत्र में लौट गए हैं। वन विभाग ने संभावना जताई थी कि रात में दंतैल कभी भी जिले की सीमा के अंदर प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए सीमावर्ती गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया था। ग्रामीणों को रात में जंगल की ओर न जाने की सलाह दी जा रही थी। सीमा के करीब होने से आस-पास के
ग्रामीणों में दहशत व्याप्त थी।
हाथियों के वापस बलौदाबाजार क्षेत्र में लौटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग के अनुसार
तीन दंतैल मंगलवार को बलौदाबाजार वनमंडल के स्वान परिक्षेत्र में विचरण कर रहे थे। तीनों दंतैल वन विकास निगम के कक्ष 172, 171 139, 140, 141, 184 के जंगल में विचरण कर रहे थे। इसके बाद क्षेत्र के ग्राम मोहदा, रवान, कौहाबाहरा, छतालडबरा, मुरुमडीह, दलदली, तालाझर के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। वहीं महासमुंद के सीमा के करीब होने के कारण जिले के सीमावर्ती ग्राम बोरिद, अमलोर, मरौद, रायकेरा, नांदबारुद, सुकुलबाय, केशलडीह, खिरशाली, बदौरा, अचानकपुर, खड़ऊपार, फुसेराडी, सेनकपाट, खड़सा, मोहकम, लहंगर को अलर्ट किया गया था। दंतैलों की आहट से सीमावर्ती गांव में फिर से दहशत का माहौल था।

Exit mobile version