Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कोटा में एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट करेंगे सूर्य नमस्कार

कोटा/   सूर्य यह सप्तमी पर इस बार कोटा के सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार किया जाएगा,  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है, स्कूलों में स्टूडेंट को  सूर्य नमस्कार की ट्रेनिंग दी जा रही है,  15 फरवरी सूर्य सप्तमी पर यह आयोजन होगा, सभी स्कूलों में सुबह 10:00 बजे से 15 मिनट के लिए सूर्य नमस्कार किया जाएगा, जिले के सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थी 153192 स्टूडेंट रजिस्टर्ड है, सरकारी स्कूलों के अलावा  निजी स्कूल एवं एजुकेशन संस्थानों में भी सूर्य नमस्कार किया जाएगा, जिला स्तर पर मल्टी पर्वत स्कूल पर आयोजन की तैयारी की जा रही है, आयोजन को लेकर जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है,

 

 

 

Exit mobile version