Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही

गोंडा मामला सदर तहसील के सालपुर क्षेत्र विशुनपुर बैरिया के लेखपाल संतोष शर्मा का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें, लेखपाल पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए। सोशल मीडिया में प्रकरण सामने आने के बाद जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इसका तत्काल संज्ञान लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार द्वारा संबंधित लेखपाल के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। काश्तकार से रिश्वत लेने तथा जिला प्रशासन एवं तहसील की छवि खराब करने तथा पदीय कदाचार एवं शासन की मन्शा के प्रतिकूल कार्य करने के लिए सन्तोष शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि निलम्बन की अवधि में सन्तोष शर्मा, लेखपाल उप जिलाधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध रहेगें एवं बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगें।

अहमद रजा खान जिला संवाददाता गोंडा वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version