Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

प्रतिष्ठित समाजसेवी अशोक गंगानगर पर हुए प्राणघातक हमले को लेकर भाजपा अजा मोर्चा ने सौपा ज्ञापन

योगेश परखिया/ नीमच मालवा मेवाड़ के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं कारोबारी अशोक गंगानगर पर रविवार की शाम 4.30 बजे शहर के मुख्य चौराहे लायंस पार्क के समीप हुए प्राणघातक हमले को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि गोयल के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर समाजसेवी अशोक गंगानगर के हमलावरो की शिनाख्त कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि अशोक अरोरा पर हुआ प्राणघातक हमला निंदनीय है, नीमच जिले की शांत फिजा में जहर घोलने वालो को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। अशोक अरोरा नीमच ही नही बल्कि मालवा— मेवाड़ में प्रतिष्ठित समाजसेवी है। जब शहर में प्रतिष्ठित व्यक्ति पर ही खुलेआम बीच बाजार ऐसा घटनाक्रम कारित किया जा सकता है तो आम जनता कहां तक सुरक्षित है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि समाजसेवी अशोक गंगानगर पर किए गए जानलेवा हमले से संबंधित घटनाक्रम में जल्द से जल्द पर्दाफाश कर घटना के पीछे छिपे आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भाजपा अजा मोर्चा ने की है।*

*उक्त ज्ञापन सौंपते समय भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि गोयल, जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान, करण नकवाल, तुलसीराम सिकलीगर, अमन यादव, राहुल यादव, लोकेश सगर, चंदन बनौधा, मोंटू सलोना सहित अन्य मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में जानकारी अजा मोर्चा के मीडिया प्रभारी अरूण यादव ने दी।*

Exit mobile version