Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

एलईडी वैन से फिल्म दिखाकर लोगों को पेयजल व स्वच्छता के बारे में किया जा रहा जागरूक

सिद्धार्थनगर. राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान में चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड बढ़नी में संस्था मेंसर्श फाल्कन लखनऊ के द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गया। जिसमें एलईडी वैन होर्डिंग बैनर ग्राफिटी आदि के माध्यम से ग्राम पंचायत में आम जनमानस को जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत में एलईडी वैन के माध्यम से पेयजल स्वच्छता पर आधारित फिल्म दिखाकर लोगों को पेयजल स्वच्छता के बारे में अवगत कराया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी ने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में परिवर्तन लाएंगे और लोग पेयजल और स्वच्छता को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझेंगे कार्यक्रम के पश्चात खंड विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर टीमों को ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में उपस्थित खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत शकील अहमद एवं जल जीवन मिशन की टीम से जिला परियोजना समन्वयक तौक़ीर आज़म, सहायक गोविंद सिंह, तरुण त्रिपाठी, अनिल, विजय पाल व समस्त ग्राम पंचायत से आए ग्राम प्रधान पंचायत सहायक ग्राम पंचायत अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version