Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

महाराष्ट्र के ठाणे जिल्हा के बदलापुर पश्चिम के कर्तव्यनिष्ठ वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री अरुण क्षीरसागर को नागपुर में तबादला

रिपोर्ट _सचिन एलिंजे
महाराष्ट्र के ठाणे जिल्हा के बदलापुर पश्चिम के कर्तव्यनिष्ठ वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री अरुण क्षीरसागर को नागपुर में तबादला कर दिया गया है। सभी पुलिस कर्मियोंनें पुष्प वर्षा कर भावभीनी विदाई दी..बदलापूर पश्चिम ठाणे के इंस्पेक्टर अरूण क्षीरसागर प्रभारी निरीक्षक रहते क्षेत्र में अपराधी तत्वों पर लगाम लगाई साथ ही स्थानिक अवैध कारोबार पर भी काफी हद तक अंकुश लगाया। इंस्पेक्टर अरूण क्षीरसागर ने बदलापूर थाना क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर को बेहतर तरीके से बनाये रखा। साथ ही क्षेत्र में बड़ी वारदातों पर भी रोकथाम रही। इंस्पेक्टर अरूण क्षीरसागर वह एक कर्तव्यनिष्ठ इंस्पेक्टर हैं जो अपना कर्तव्य बड़ी ईमानदारी से निभाते रहे। कुशल कार्यशैली के लिये अलग पहचान रखने वाले बदलापूर पश्चिम पोलिस थाना प्रभारी अरूण क्षीरसागर के स्थानांतरण पर उनके सम्मान में उन्हें पुलिस कर्मियों, मीडिया कर्मियों, व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने विदाई दी। इस अवसर पर बदलापूर थाना का समस्त स्टॉफ के अलावा अन्य काफी लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version