SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा. जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर पेयजल आपूर्ति सप्लाई कराने की मांग करते हुए पीने के पानी की समस्या लगभग 6 महीने से चल रही हैं मोहल्लेवासी झील के पुरवा में पाइपलाइन पडी होने के बावजूद भी सही तरीके से नहीं की जा रही पेय जल आपूर्ति जिससे पानी की समस्या से परेशान मोहल्ला वासियों ने डीएम आफिस पहुंच कर पेय जल असुविधा के बारे में अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने के लिए मोहल्लेवासी मजबूर है l नगर पालिका की उदासीन कार्य प्रणाली का दंश झेल रहे है। जल संकट के चलते टैंकरों से की जा रही है जलापूर्ति, आए दिन होते हैं विवाद। एडीएम नमामि गंगे ने कहा दो टैंकरों की कल से की जाएगी जलापूर्ति।बहुत ही जल्द संबंधित मोहल्ले में बोरिंग करवाने के उपरांत पाइपलाइनों से सप्लाई होगा पानी l हालांकि कुछ समय पहले ये लोग जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के यहां भी शिकायत करने पहुंचे थे l जल शक्ति राज्य मंत्री ने जिला प्रशासन को जल आपूर्ति ठीक करने के निर्देश दिए थे l इस मौके पर प्रीति पाल,रजुलिया,मीरा पाल,नीतू ,राजाबेटी,हीरामणि, उर्मिला , सर्वेश,सुनीता सहित कई महिलाए उपस्थित रहीं है।