Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

“नशे से दूरी है जरूरी”खरगोन पुलिस का प्रभावशाली जन जागरूकता अभियान

 

* दिनांक 15.07.2025 से दिनांक 31.07.2025 तक प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान

* जिले के समस्त थानों पर आयोजित किए गए स्थानीय कार्यक्रम

* सार्वजनिक स्थानों स्कूल, कॉलेज, में छात्रों, व नागरिकों जागरूक करने के लिए नशा न करने की दिलाई शपथ

* ” नशे से दूरी है जरूरी” का नारा दिया

नशे के बढ़ते उपयोग जो की समाज के लिए जो गंभीर चुनौती बन रहा है। जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। यह प्रवृत्ति न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। बल्कि अपराधों को भी बढ़ावा देती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा दिनांक 15.07.2025 से दिनांक 31.07.2025 तक प्रदेश स्तर पर नशे की विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देश दिया गया था

 

प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीणा के निर्देशन व अति, पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमती शकुंतला रूहल के मार्गदर्शन में समस्त अनुभागी के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) समस्त थाना प्रभारी को विभिन्न विभागों के सहयोग से प्रत्येक दिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्परिणाम प्रति प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया था

 

इसी क्रम में दिनांक 15.07.2025 को नशा मुक्ति के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्रचार बैनर पंपलेट वितरण तथा जन संवाद कार्यक्रम जैसे प्रभावशाली माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है। साथी जिले के समस्त स्थान पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम किया जिसमें सार्वजनिक स्थानों स्कूल, कॉलेज, में छात्रों, युवाओं व नागरिकों को इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समझते हुए बताया कि नशा करने वाले व्यक्ति की प्रवृत्ति अपराध घटित करने के लिए प्रेरित करती है। नशा छोड़ने से व्यक्ति एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकता है। आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर कर एक सुनहरा भारत बनाने के लिए पुलिस की यह पहल है। साथी पुलिस के द्वारा मौजूद लोगों को नशे से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया है व मौजूद लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई व “नशे से दूरी है जरूरी”का नारा दिया गया।

Exit mobile version