Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

रांची पुलिस ने गढ़वा के एक होटल से चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा से …गढ़वा रांची पुलिस ने रविवार की अहले सुबह गढ़वा थाना क्षेत्र के साहिजना में स्थित होटल नवनीत से चार लोगों को पकड़कर अपने साथ रांची ले गया। जानकारी के अनुसार उक्त चारों युवक एक दिन पहले से होटल नवनीत में ठहरे हुए थे। पहले सुबह रांची गढ़वा पुलिस संयुक्त रूप से होटल में छापेमारी किया।

उस दौरान अलग-अलग कमरे में चारो को इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने होटल को घेर कर चारों युवक को पकड़ा गया है। रांची पुलिस ने पत्रकारों से कुछ बताने से भी इनकार किया। लेकिन जानकारी के अनुसार उक्त चारों पर रांची में ही विभिन्न मामले में प्राथमिक की दर्ज है। गुप्त रांची पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गढ़वा पहुंची थी। जहां गढ़वा पुलिस की मदद से होटल में छापेमारी की। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि न जाने किस थाना की पुलिस है। और क्या मामला है। लोग आपस में बात करते देखे गए। बताते चले की इससे पूर्व में भी गढ़वा से कई अपराधी विभिन्न होटल से गिरफ्तार किए गए हैं। बाहर के गिरोह के अपराधी गढ़वा जिले के विभिन्न होटल में घटना के बाद शरण लेते हैं।

Exit mobile version