Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ग्राम पंचायत भुवाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 

सीकर. ग्राम पंचायत भुवाला की चारागाह भूमि व मुक्तिधाम में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा।

इस दौरान धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, विकास अधिकारी रश्मि मीना, अधिशाषी अभियंता मनरेगा रमजान अली ख़ान, सहायक अभियंता राकेश मीणा, सरपंच व ग्रामविकास अधिकारी भुवाला व ग्रामवासी द्वारा 700 पौधे छायादार व फलदार लगाये गये।

Exit mobile version