Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

हरदोई में देर रात ताला काटकर हुई चोरी की वारदात, चोरों ने एक लाख की नगदी समेत 6 लाख के जेवर किए पार, पति-पत्नी थे घर से बाहर

रिपोर्ट अंकुल कुमार

हरदोई। शाहाबाद कस्बे में देर रात चोरों ने एक मकान के दरवाजे का ताला काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें एक लाख रुपए की नकदी समेत करीब 6 लाख रुपए के जेवर चोरी हुए है। चोरी के दौरान घर में कोई नहीं था। सूचना मिलने के तकरीबन ढाई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है।�

जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भुड़िया के रहने वाले अजीत कुमार शुक्ला ने बताया उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी के ऑपरेशन से बच्चा हुआ है। जिस वजह से वह अपने मायके परेली में रह रही हैं। अजीत शुक्ला शनिवार की रात्रि बुकिंग में गाड़ी लेकर सल्लिया चला गया। सुबह पड़ोस की उसकी भाभी ने फोन पर सूचना दी कि उसका दरवाजा खुला हुआ है। उसने भाभी से अंदर जाकर देखने की बात कही तो भाभी ने बताया कि उसके घर में चोरी हो गई है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। अजीत ने बताया चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला काटने के बाद अंदर उसके बेडरूम का ताला तोड़ा। जिसमें रखी एक लाख की नकदी समेत लगभग 6 लाख रुपए मूल्य का जेवर चोरी कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के ढाई घंटे बाद शाहाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। कस्बे के पॉश इलाके में हुई चोरी की वारदात से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।�

Exit mobile version