Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कोलझिकी पंचायत के 9 में 7 वार्ड सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर उप मुखिया सुनीता देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर नगर से कोलझिकी पंचायत के 9 में 7 वार्ड सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता को आवेदन देकर उप मुखिया सुनीता देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया है।

शनिवार को वार्ड सदस्यों ने नियम 3(11) के तहत अविश्वास प्रस्ताव की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया है। उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने का कारण वार्ड सदस्यों के साथ उदासीन रवैया, विकास कार्यों को बाधित करना, कार्य में लापरवाही बरतना आदि बताया है। वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य राजकुमार भुइयां द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 9 में 6 वार्ड सदस्य है, इसमें सफीना बीबी, सहारे हुसैन, मीरा देवी, रविंद्र साह, लीलावती देवी, आरती देवी ने राजकुमार भुइयां द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है।

Exit mobile version