Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मंत्री ने हाथरस हादसे में मतकों के परिजनों को दिए सहायता राशि के चैक

मंत्री ने हाथरस हादसे में मतकों के परिजनों को दिए सहायता राशि के चैक

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) संदीप सिंह ने अतरौली तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला खिटकारी , नगला लोधा एवं लासकी पहुँच कर हाथरस हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता राशि के चैक प्रदान किए । उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के जाने से परिवार में अपूर्णनीय क्षति होती है , उसे किसी मुआवजे से पूरा नहीं किया जा सकता । परन्तु सरकार की मंशा रहती है कि उनके जाने के बाद उनके परिवार का भरण – पोषण अच्छे से हो सके । उनके लालन – पालन में कोई कमी न आए । उन्होंने मृतकों के बच्चों की शिक्षा व पालन – पोषण के लिए उन्हें बाल सेवा योजना से आच्छादित किए जाने के लिए आश्वस्त किया । श्री सिंह ने अतरौली तहसील के ग्राम नगला खिटकारी के रेहान पुत्र वीरेश कुमार , निधि पत्नी वीरेश , नगला लोधा के प्रेमवती पत्नी रमेश चन्द्र एवं ग्राम लासकी के सूरजमुखी पत्नी भागीरथ का निधन होने के उपरान्त उनके परिजनों को 02-02 लाख रुपये सहायता राशि के चैक प्रदान कर सांत्वना दी ।

Exit mobile version