Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अमरावती सेंट्रल जेल मे देशी बम से हुआ धमाका

अमरावती जिले के मध्यवर्ती सेंट्रल जेल के अंदर बीती शनिवार की रात मे जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका जेल के बैरक नंबर छह और सात के बाहर हुआ। इस धमाके से कोई हताहत नही हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी ने बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की।प्राप्त जानकारी अनुसार अमरावती सेंट्रल जेल के अंदर शनिवार रात यह बम धमाका हुआ। धमाके से जेल परिसर मे हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शुरूआती जांच मे यह पाया गया कि किसी बॉल के माध्यम से बम या पटाखा को पास के हाइवे स्थित पुलिया के ऊपर से जेल के अंदर फेंका गया।इसके पीछे किसका हाथ और मकसद था,पुलिस बल इसकी बारीकी से जांच पड़ताल करने मे लगी है। इस हादसे मे किसी के भी जानमाल के नुकसान की खबर नही है।

Exit mobile version